Nafis Sir Chhaurahi

img

प्रश्‍न: 1. वायु के संघटक क्या हैं?

उत्तर:— वायु के संघटक वायु गैसों का मिश्रण है जिसमें 78% नाइट्रोजन 21% ऑक्सीजन 1% अन्य गैस
जैसे:— कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, जल–कण, आर्गन, मेथेन इत्यादि।

प्रश्‍न: 2. पर्यावरण की गुणवत्ता में कमी का उत्तरदायी कौन है?

उत्तर:— मानव और उसकी गतिविधियाँ

प्रश्‍न: 3. वातावरण की कौन–सी परिस्थितियाँ आजकल उपलब्ध नहीं है?

उत्तर:— साफ आकाश, ताजी हवा, साफ जल

प्रश्‍न: 4. कौन सा पदार्थ मुख्य वायु प्रदूषक है?

उत्तर:— धुँवा

प्रश्‍न: 5. धुएँ के मुख्य कारण है?

उत्तर:— धुएँ के मुख्य कारण निम्न है:
  • (I) वाहनों का धुँआ
  • (II) फैक्ट्रियों और उद्योगों का धुँआ
  • (III) जंगलों की आग
  • (IV) कूड़ा-कचरा जलाना
  • (V) वायु प्रदूषण

प्रश्‍न: 6. वायु प्रदूषण से कौन–सा रोग फैलता है?

उत्तर:— श्‍वसन संबंधी रोग

प्रश्‍न: 7. वायु में कौन सी गैसे उत्सर्जित होती है?

उत्तर:— वायु में कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, धुँआ आदि उत्सर्जित होती है।

प्रश्‍न: 8. कौन सी गैस रक्त में ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को काम करती है?

उत्तर:— कार्बन मोनोऑक्साइड

प्रश्‍न: 9. धूम–कोहरा क्या है?

उत्तर:— धूम-कोहरा एक प्रकार का वायु प्रदूषण है जो वाहनों और उद्योगों से निकलने वाले धुएँ और कोहरे के मिश्रण से बनता है। यह एक खतरनाक वायु प्रदूषक है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

प्रश्‍न: 10. क्लोरो–फ्लोरो कार्बन के दुष्प्रभाव क्या है?

उत्तर:— क्लोरोफ्लोरो (CFC) कार्बन ओजोन परत को नष्ट करते हैं।

प्रश्‍न: 11. दो साफ इंधनों के नाम लिखिए?

उत्तर:— C.N.G और L.P.G

प्रश्‍न: 12. C.N.G का पूरा नाम लिखें?

उत्तर:— संपिड़ित प्राकृतिक गैस

प्रश्‍न: 13. L.P.G का पूरा नाम लिखें?

उत्तर:— द्रवित पेट्रोलियम गैस

प्रश्‍न: 14. C.F.C का पूरा नाम लिखें?

उत्तर:— क्लोरो फ्लोरो कार्बन

प्रश्‍न: 15. अम्ल वर्षा कैसी होती है? इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए।

उत्तर:— अम्ल वर्षा एक प्रकार की वर्षा है जिसमें वायुमंडल में उपस्थित अम्लीय गैसें वर्षा के साथ पृथ्वी पर गिरती हैं।
  • (I) पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान
  • (II) जल स्रोतों का प्रदूषण
  • (III) मिट्टी का प्रदूषण
  • (IV)स्वास्थ्य पर प्रभाव
  • (V) आर्थिक नुकसान

प्रश्‍न: 16. शुद्ध वायु और प्रदूषित वायु में क्या अंतर है?

उत्तर:— शुद्ध वायु और प्रदूषित वायु में निम्नलिखित अंतर हैं:
शुद्ध वायुप्रदूषित वायु
(I) इसमें ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और अन्य गैसें संतुलित मात्रा में होती हैं।(I) इसमें हानिकारक गैसें जैसे कि कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड होती हैं।
(II) इसमें कोई हानिकारक गैसें या कण नहीं होते हैं।(II) इसमें धूल, धुआं और अन्य हानिकारक कण होते हैं।
(III) यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है और जीवन के लिए आवश्यक है।(III) यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है और जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है।

प्रश्‍न: 17. हरित गृह प्रभाव किसे कहते हैं?

उत्तर:— वायुमंडल में अत्यधिक (CO₂) की उपस्थिति से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिसे हरित गृह प्रभाव कहते हैं।

प्रश्‍न: 18. जल प्रदूषण के क्या-क्या कारण है?

उत्तर:— जल प्रदूषण के निम्न कारण है:
  • (i) जैविक प्रदूषण: नदियों में मलमूत्र बहाना तथा पशुओं को स्नान कराना, लाशें बहाना या अस्थि विसर्जन इत्यादि से जल प्रदूषण होता है।
  • (ii) रासायनिक प्रदूषण: कई प्रकार के धात्विक पदार्थ जैसे – सीसा, मरकरी, कैडमियम इत्यादि जल को दूषित करते हैं। रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भी जल प्रदूषण होता है।

प्रश्‍न: 19. भोपाल गैस कांड क्या है?

उत्तर:— भोपाल गैस कांड भारत के इतिहास में सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदियों में से एक है। यह त्रासदी 3 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई थी। उस समय यूनियन कार्बाइड के कारखाने से मिथाइल आइसोसाइनाइट (MIC) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे लगभग 15,000 से अधिक लोगों की जान गई और बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए।

प्रश्‍न: 20. वायु प्रदूषण रोकने के उपाय बताइए?

उत्तर:— वायु प्रदूषण रोकने के उपाय निम्न है:

  • (I) वृक्षारोपण करें।
  • (II) सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें
  • (III) वाहनों की नियमित जांच करें।
  • (IV) बिजली की बचत करें।
  • (V) कूड़ा-कचरा सही तरीके से निपटाएं।
  • (VI) वायु प्रदूषण नियंत्रण कानून का पालन करें।
  • (VII) वायु प्रदूषण जागरूकता अभियान चलाएं।

All Exam Text

This section is for additional information or text related to exams. Customize it as needed.