Nafis Sir Chhaurahi

img

प्रश्‍न: 1. अच्छा स्वास्थ्य क्या है?

उत्तर:— वह स्थिति जिसमें पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक संपन्नता हो, न कि केवल बीमारियों या पीड़ा का न होना, अच्छा स्वास्थ्य है।

प्रश्‍न: 2. WHO क्या है?

उत्तर:— विश्‍व स्वास्थ्य संगठन।
(World Health Organization)
  • W – World
  • H – Health
  • O – Organization

प्रश्‍न: 3. अच्छे स्वास्थ्य के मूल शर्तें क्या है?

उत्तर:— अच्छे स्वास्थ्य की मूल शर्तें निम्नलिखित हैं:
  • संतुलित आहार।
  • व्यक्तिगत एवं घरेलू स्वास्थ्य।
  • स्वच्छ भोजन एवं जल।
  • शुद्ध एवं स्वच्छ हवा।
  • व्यायाम एवं विश्राम।
  • दुर्व्यसन का न होना।

प्रश्‍न: 4. मानव रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— रोग एक असामान्य शारीरिक स्थिति है, जिसमें शारीरिक अंग या अंगतंत्र सामान्य रूप से कार्य नहीं कर पाते हैं। इसे मानव रोग कहते हैं।
उदाहरण:- गठिया, हैजा, मलेरिया, चेचक, डायरिया आदि।

प्रश्‍न: 5. रोग लक्षण किसे कहते हैं?

उत्तर:— वैसे संकेत जो शारीरिक अंगों के सामान्य कार्य न करने से मिलते हैं तथा जिसे केवल रोगी ही महसूस कर सकता है, उसे रोग लक्षण कहते हैं।

प्रश्‍न: 6. रोगों के सामान्य चिन्ह किसे कहते हैं?

उत्तर:— रोगों के सामान्य चिन्ह वैसी स्थिति है जो शरीर की कायिक एवं रचना के आदर्श स्वरूप में परिवर्तन को दर्शाते हैं। इसे रोगों के सामान्य चिन्ह कहते हैं।

प्रश्‍न: 7. तीव्र रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— ऐसे रोग जो अचानक उत्पन्न होते हैं और कम समय तक रहते हैं, उन्हें तीव्र रोग कहते हैं।
उदाहरण:- सर्दी, मलेरिया, हैजा आदि।

प्रश्‍न: 8. चिरकालिक रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— ऐसे रोग जो बहुत समय तक बने रहते हैं, चिरकालिक रोग कहलाते हैं।
उदाहरण:- दमा, गठिया, टीवी आदि।

प्रश्‍न: 9. रोग के कितने प्रकार हैं? उनके कारण लिखें।

उत्तर:— रोग दो प्रकार के होते हैं:
  • आंतरिक कारकों से होने वाला रोग।
  • बाह्य कारकों या बाहरी कारणों से होने वाला रोग।

प्रश्‍न: 10. आंतरिक कारक तथा उनसे होने वाला रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— यह रोग शारीरिक रचना या शारीरिक क्रियाओं के दोषों के कारण स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।
उदाहरण:-
  • आनुवंशिक: अंगदोष जन्मकाल से माता-पिता से संतानों को मिलते हैं। इसे वंशानुगत रोग कहते हैं। जैसे हीमोफीलिया।
  • हार्मोन की गड़बड़ी: अंतःस्त्रावी ग्रंथियों के असंतुलन के कारण कई बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं।

प्रश्‍न: 11. रोगाणु किसे कहते हैं?

उत्तर:— रोग उत्पन्न करने वाले सूक्ष्मजीव रोगाणु कहलाते हैं।
उदाहरण:- बैक्टीरिया, वायरस। जैसे हैजा, क्षयरोग।

प्रश्‍न: 12. संक्रामक रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— सूक्ष्मजीवों के शरीर में प्रवेश करने से शारीरिक रोग उत्पन्न होते हैं। इन्हें संक्रामक रोग कहते हैं।
उदाहरण:- न्यूमोनिया, टीवी, एड्स, मलेरिया।

प्रश्‍न: 13. असंक्रामक रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— ऐसे रोग जो रोगाणुओं के कारण नहीं होते हैं, उन्हें असंक्रामक रोग कहते हैं।
उदाहरण:- मधुमेह, कैंसर, गठिया।

प्रश्‍न: 14. संचारित रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:— वैसे रोग जो संक्रमित व्यक्ति से दूसरों में बाहरी कारकों से फैलते हैं, उन्हें संचारित रोग कहते हैं।
उदाहरण:- हवा, जल, भोजन या मच्छर के माध्यम से फैलने वाले रोग।

प्रश्‍न: 15. संक्रामक रोगों के उपचार क्या हैं?

उत्तर:— संक्रामक रोगों का उपचार दो प्रकार से किया जाता है:
  • दवाइयों के द्वारा।
  • रोगाणुओं को समाप्त करके।

प्रश्‍न: 16. रोगों के लक्षण एवं प्रभाव को कम करने हेतु उपचार को लिखें?

उत्तर:— जब किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति के शरीर में दर्द होता है या उसे मिचली आती है, तो उन्हें दवाइयाँ दी जाती हैं, जिससे यह कुछ देर के लिए समाप्त हो जाता है।

प्रश्‍न: 17. रोगाणुओं को समाप्त करने हेतु उपचार?

उत्तर:— संक्रामक रोग सूक्ष्म जीवाणु, बैक्टीरिया, वायरस, फंजाई, प्रोटोजोआ तथा कृमि के कारण होता है। इसे नष्ट करने वाली दवाइयाँ दी जाती हैं ताकि यह दूसरों में न फैले।

प्रश्‍न: 18. जैव रासायनिक प्रक्रम किसे कहते हैं?

उत्तर:— एक कोशिका के भीतर ऊर्जा के उत्पादन के लिए कई जैव रासायनिक क्रियाएँ होती हैं, जिससे ऊर्जा इत्यादि का निर्माण होता है।

प्रश्‍न: 19. टीका की खोज किसने और कब की?

उत्तर:— टीका की खोज एडवर्ड जेनर ने 1795 में की।

प्रश्‍न: 20. टीकाकरण किसे कहते हैं?

उत्तर:— टीके को शरीर में प्रवेश कराने की विधि को टीकाकरण कहते हैं।

प्रश्‍न: 21. पल्स-पोलियो कार्यक्रम क्या है?

उत्तर:— पल्स-पोलियो कार्यक्रम पोलियो रोग के विरुद्ध हमारे देश में चलाया गया एक अभियान है। यह वायरस के कारण होने वाला रोग है, जिसमें लकवा जैसी स्थिति हो सकती है। इसके लिए 5 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाता है।

प्रश्‍न: 22. मलेरिया रोग क्या है? इसके लक्षण, नियंत्रण एवं रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— मलेरिया एक प्रोटोजोआ *प्लाज्मोडियम* के विभिन्न प्रजातियों द्वारा होता है। यह मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है।
  • लक्षण: शरीर में कंपन के बाद तेज बुखार, सिरदर्द, और मांसपेशियों में दर्द।
  • नियंत्रण: मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को कुनैन दी जाती है, जो सिनकोना पेड़ की छाल से बनती है।
  • रोकथाम:
    • मच्छरों से अपनी सुरक्षा करना।
    • मच्छरों को नष्ट करना।

प्रश्‍न: 23. डायरिया क्या है? इसके लक्षण एवं रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— डायरिया कई प्रकार के रोगाणुओं के कारण उत्पन्न होता है। इसका अर्थ बार-बार पतला मल त्यागना है। यह रोग गर्मी और बरसात के मौसम में अधिक होता है।
  • लक्षण:
    • लगातार दस्त होना।
    • पेट दर्द, मिचली, और उल्टी।
    • रोगी के मुख और होंठ सूख जाना, और आँखें अंदर धंस जाना।
  • रोकथाम:
    • साफ-सफाई पर ध्यान देना।
    • पीने का पानी शुद्ध होना चाहिए।
    • भोजन गर्म और ताजा होना चाहिए।

प्रश्‍न: 24. टाइफॉइड क्या है? इसके लक्षण एवं रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— टाइफॉइड *सलमोनिला टाइफी* नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रामक रोग है। यह दूषित पेयजल, भोजन, दूध, कच्चे फल, और सब्जियों के सेवन से आहार नाल में पहुँचकर नुकसान पहुँचाता है।
  • लक्षण:
    • तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, और पसीना आना।
    • यह बुखार लगभग तीन सप्ताह तक रहता है।
  • रोकथाम:
    • साफ-सफाई पर ध्यान देना।
    • पास-पड़ोस में मक्खियों को पनपने से रोकना।

प्रश्‍न: 25. क्षयरोग या टी०वी० क्या है? इसके लक्षण एवं रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— क्षयरोग या टी०वी० एक प्रकार के बैक्टीरिया *माइकोबैक्टेरियम ट्युबरकुलेसिस* के कारण होता है। यह बैक्टीरिया एक जहरीला पदार्थ *ट्युबरकुलीन* मुक्त करता है, जो सामान्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है और उनके उत्तकों को क्षतिग्रस्त कर देता है।
  • लक्षण:
    • हल्का बुखार, लगातार खाँसी, और खाँसते समय कफ के साथ रक्त आना।
    • रात में पसीना आना और वजन का लगातार कम होना।
  • रोकथाम:
    • रोगी को परिवार के अन्य सदस्यों, विशेषकर बच्चों से अलग रखें।
    • खाँसते समय मुँह ढकें और जहाँ-तहाँ थूकने से बचें।
    • BCG का टीका लगवाएँ।

प्रश्‍न: 26. हेपेटाइटिस क्या है? इसके लक्षण, नियंत्रण और रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— हेपेटाइटिस एक ऐसा रोग है जिसमें यकृत बड़ा हो जाता है। इसका प्रमुख लक्षण *जॉण्डिस* है, जिसमें त्वचा और आँखों का सफेद भाग पीला हो जाता है।
  • लक्षण: सिरदर्द, हल्का बुखार, जॉण्डिस (पीली त्वचा), और गहरे रंग का मूत्र।
  • नियंत्रण:
    • उच्च कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन का सेवन।
    • रोगी को अधिक आराम करना।
    • इंटरफेरॉन की सूई का उपयोग।

प्रश्‍न: 27. एड्स क्या है? इसके लक्षण, प्रसारण और रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— एड्स (*एक्वायर्ड इम्यून डिफिशिएंसी सिंड्रोम*) एक रोग है जो *ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV)* के संक्रमण से होता है। यह रोग शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है।
  • लक्षण:
    • फूली हुई लसीका ग्रंथियाँ।
    • शरीर का भार कम होना।
    • लगातार पेट खराब रहना और बीच-बीच में बीमार होना।
  • प्रसारण: एड्स मुख्य रूप से अनैतिक यौन संबंध, दूषित सुई, और संक्रमित रक्त के माध्यम से फैलता है।
  • रोकथाम:
    • अनैतिक यौन संबंधों से बचें।
    • केवल डिस्पोजेबल सुई का उपयोग करें।
    • दूसरों के रेज़र या ब्लेड का उपयोग न करें।
    • स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता बढ़ाएँ।

प्रश्‍न: 28. रेबीज क्या है? इसके लक्षण एवं रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— रेबीज एक घातक रोग है जो *रेबडोवायरस* के कारण होता है। यह कुत्तों, बिल्लियों, बंदरों आदि से मनुष्यों में फैलता है। संक्रमित जानवर के काटने से इसका वायरस शरीर में प्रवेश करता है।
  • लक्षण:
    • सिरदर्द, हल्का बुखार, और गर्दन में दर्द।
    • मुख से लार टपकना और क्रोधित होकर चिल्लाना।
  • रोकथाम:
    • काटे गए स्थान को साबुन और पानी से धोएँ।
    • एंटीरेबीज सीरम की सुई लगवाएँ।
    • ह्यूमन डिप्लॉयड सेल टीके का उपयोग करें।

प्रश्‍न: 29. पोलियो क्या है? इसके लक्षण एवं रोकथाम को लिखें?

उत्तर:— पोलियो वायरस के कारण होने वाला एक संक्रामक रोग है। यह दूषित भोजन, दूध, और पानी के माध्यम से फैलता है। यह 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों में अधिक होता है।
  • लक्षण:
    • बुखार, उल्टी, पतला मल, और सिरदर्द।
    • शरीर की मांसपेशियों का सख्त और कमजोर होना।
    • हाथ और पैरों पर प्रभाव।
  • रोकथाम:
    • OPV (Oral Polio Vaccine) का उपयोग।
    • वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखना।
    • पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करना।

All Exam Text

This section is for additional information or text related to exams. Customize it as needed.