उत्तर:— पशुपालन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पशुओं के भोजन, आवास आदि का अध्ययन किया जाता है, जिसे पशुपालन कहते हैं।
प्रश्न: 2. पशुपालन के अध्ययन से क्या परिणाम प्राप्त किया जा सकता है?
उत्तर:— निम्नलिखित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं:
दुग्ध उत्पादन:— हमारे देश में एक गाय करीब 200 किग्रा दूध प्रतिवर्ष देती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड में 3500 किग्रा तथा स्वीडन में 3000 किग्रा प्रतिवर्ष दूध देती है।
मांस उत्पादन:— बढ़ती आबादी के लिए भेड़, बकरी आदि के उन्नत नस्लों से मांस प्राप्त किया जा सकता है।
अंडा उत्पादन:— हमारे देश में प्रति व्यक्ति की वार्षिक अंडा खपत मात्र 6 है, जबकि अमेरिका में यह 295 है।
प्रश्न: 3. हमारे देश में गाय और भैंस की कितनी प्रजातियाँ हैं?
उत्तर:— हमारे देश में गाय और भैंस की 32 प्रजातियाँ हैं। इनमें प्रमुख हैं: साहिवाल, गिर, रेडसिंधी, थारपारकर, तथा हरियाणवी। भारतीय गाय का वैज्ञानिक नाम:— बॉस इंडिकस।
प्रश्न: 4. विदेशी नस्लों की दुधारू गायों की प्रजातियाँ लिखें।
उत्तर:— विदेशी नस्लों में जर्सी, करन स्विस, करन प्राइस प्रमुख हैं। ये प्रजातियाँ अधिक दूध देती हैं।
प्रश्न: 5. हमारे देश में भैंसों की कितनी प्रजातियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर:— हमारे देश में भैंसों की 10 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें नागपूरी, सुर्ती, नीली-रवि, मेहसाना, तथा जाफराबादी प्रमुख हैं। भारतीय भैंस का वैज्ञानिक नाम:— बॉस बुबेलिस।
प्रश्न: 6. भैंसों के दूध में क्या पाया जाता है?
उत्तर:— भैंस के दूध में वसा, विटामिन (E), प्रोटीन, कैल्शियम, एवं फॉस्फोरस खनिज ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।
प्रश्न: 7. प्राकृतिक प्रजनन तथा कृत्रिम प्रजनन किसे कहते हैं?
उत्तर:—
प्राकृतिक प्रजनन:— जो प्रजनन प्राकृतिक रूप से सम्पन्न होता है, वह प्राकृतिक प्रजनन कहलाता है।
कृत्रिम प्रजनन:— जो प्रजनन कृत्रिम विधियों से सम्पन्न होता है, वह कृत्रिम प्रजनन कहलाता है।
प्रश्न: 8. कृत्रिम वीर्यसेचन किसे कहते हैं?
उत्तर:— कृत्रिम विधि से वीर्य को मादा के योनि में प्रविष्ट कराना कृत्रिम वीर्यसेचन कहलाता है।
प्रश्न: 9. कृत्रिम वीर्यसेचन को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर:— कृत्रिम वीर्यसेचन को निम्नलिखित भागों में बाँटा गया है:
वीर्य का संचयन:— उत्तम नस्ल के नर पशुओं के वीर्य को संग्रहीत किया जाता है।
वीर्य का परिरक्षण:— संग्रहीत वीर्य को ठंडे तापमान पर पतला करके शीशियों में बंद कर रखा जाता है।
निषेचन के लिए वीर्य को प्रविष्ट करना:— वीर्य को सुई द्वारा मादा के अंडे में प्रविष्ट कराकर निषेचन किया जाता है।
प्रश्न: 10. कृत्रिम वीर्यसेचन के लाभ क्या हैं?
उत्तर:— कृत्रिम वीर्यसेचन के लाभ निम्नलिखित हैं:
इससे उच्च नस्लों के पशुओं का विकास होता है।
वीर्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।
यह विधि ज्यादा स्वास्थ्यकर और भरोसेमंद है।
प्रश्न: 11. पशुधन के आहार को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर:— पशुधन के आहार को तीन भागों में बाँटा गया है:
रूक्षांस:— भूसा, चोकर, चारा।
सांद्र पदार्थ:— चना, ज्वार, बाजरा।
पेयजल:— प्रतिदिन पशुओं को 27-36 लीटर जल की आवश्यकता होती है।
प्रश्न: 12. पशुओं का आवास किस प्रकार का होना चाहिए?
उत्तर:— पशुओं का आवास स्वच्छ, सुखद और हवादार होना चाहिए। इसे वर्षा, कड़ी धूप और ठंड से सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।
प्रश्न: 13. कुक्कूटपालन किसे कहते हैं?
उत्तर:— कुक्कूटों का पालन अंडे और मांस के लिए किया जाता है। इनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है और ये अधिक लाभकारी होते हैं।
प्रश्न: 14. लेयर किसे कहते हैं?
उत्तर:— अंडे प्राप्त करने के उद्देश्य से अंडे देने वाली मुर्गियों का पालन किया जाता है, जिसे लेयर कहते हैं।
प्रश्न: 15. ब्रोलर किसे कहते हैं?
उत्तर:— अधिक मांस प्राप्त करने के उद्देश्य से पाली जाने वाली मुर्गियों को ब्रोलर कहते हैं।
प्रश्न: 16. कुक्कूटों का आहार क्या है?
उत्तर:— कुक्कूटों का आहार चावल की भूसी, गेहूँ, चोकर, मक्का, बाजरा, मूंगफली इत्यादि है।
प्रश्न: 17. रानी खेत किसे कहते हैं?
उत्तर:— मुर्गियों को होने वाला एक भयंकर संक्रामक रोग रानीखेत कहलाता है।
प्रश्न: 18. हैजा क्या है?
उत्तर:— मुर्गियों को हरे पानी या पीलापन के कारण अथवा चूने के समान बदबूदार दस्त होने को हैजा कहते हैं।
प्रश्न: 19. जलीय संवर्धन किसे कहते हैं?
उत्तर:— विभिन्न साधनों का उपयोग कर जलीय पौधों तथा जंतुओं का उत्पादन जलीय संवर्धन कहलाता है। जैसे: मछलियाँ, झींगा, केकड़ा आदि।
प्रश्न: 20. मत्स्यपालन या फिश फार्मिंग किसे कहते हैं?
उत्तर:— केवल मछलियों का उत्पादन तथा प्रबंधन पीसीकल्चर, मत्स्यपालन या फिश फार्मिंग कहलाता है।
प्रश्न: 21. मिश्रित मछली संवर्धन क्या है?
उत्तर:— एक साथ मछलियों की विभिन्न प्रजातियों का संवर्धन एक ही तालाब में एक ही समय पर किया जाता है, जिसे मिश्रित मछली संवर्धन कहते हैं।
प्रश्न: 22. प्रेरित प्रजनन किसे कहते हैं?
उत्तर:— हार्मोन के प्रभाव से मछलियाँ युग्मक मुक्त करती हैं। इस विधि से अंडाणु एवं शुक्राणु प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्रेरित प्रजनन कहते हैं।
प्रश्न: 23. उत्पतिशाला किसे कहते हैं?
उत्तर:— निषेचित अंडों को संवर्धन तालाब में रखा जाता है, जिससे अंडज की उत्पत्ति होती है। इसे उत्पतिशाला कहते हैं।
प्रश्न: 24. मधुमक्खी पालन किसे कहते हैं?
उत्तर:— आर्थिक लाभ के लिए मधुमक्खियों का पालन, पोषण तथा प्रबंधन मधुमक्खी पालन कहलाता है। इससे हमें शहद, मधु, तथा मधुमोम प्राप्त होते हैं। मधुमक्खी एक संघचारी कीट है और छत्ते में रहती है।
प्रश्न: 25. मधुमक्खी के एक छत्ते में कितने प्रकार की जातियाँ होती हैं?
उत्तर:—मधुमक्खी के एक छत्ते में तीन प्रकार की जातियाँ होती हैं:
रानी मधुमक्खी
नर मधुमक्खी
कार्यकर्ता या सेवक मधुमक्खी
प्रश्न: 26. चारागाह किसे कहते हैं?
उत्तर:— फुलवारी या बागान, जहाँ से मधुमक्खियाँ परागकण तथा मकरंद एकत्र करती हैं, उसे चारागाह कहते हैं।
प्रश्न: 27. पशुधनों के रोग तथा उनसे सुरक्षा को लिखें?
उत्तर:—रोग:
खूर और मुँह के रोग
चेचक
क्षयरोग
एंथ्रेक्स
रिंगवर्म
कारक या रोगाणु:
वायरस
वायरस
बैक्टीरिया
बैक्टीरिया
कवक
लक्षण:
खूर और मुँह में छाले, अधिक लार बनना, भोजन की ललक घटना, सुस्ती, उच्च ज्वर के साथ काँपकपी।