इसमें (5) संख्यांक और (मीटर) मात्रक है।
अंश | उपसर्ग | संकेत |
---|---|---|
10⁻³ | मिली (milli) | m |
10⁻⁶ | माइक्रो (micro) | µ |
10⁻⁹ | नैनो (nano) | n |
10⁻¹² | पिको (pico) | p |
10⁻¹⁵ | फेम्टो (femto) | f |
10⁻¹⁸ | एट्टो (atto) | a |
1 m = 100 cm
अब, 1 m² = (100 cm)² = (100 cm) × (100 cm) = 10000 cm²
1 m² = 10⁴ cm²
एक वर्ग मीटर = 10⁴ वर्ग सेंटीमीटर
एक वर्ग सेंटीमीटर = 10⁻⁴ वर्ग मीटर
1 cm = 10 mm
1 cm² = (10 mm)² = 100 mm² = 10² mm²
अब, 1 m² = 10⁴ cm² = 10⁴ × 10² mm² = 10⁶ mm²
1 m² = 10⁶ mm²
घनत्व = द्रव्यमान / आयतन
घनत्व का S.I मात्रक = किलोग्राम प्रति घन मीटर (kg/m³)
बल का S.I मात्रक: न्यूटन (N)
ऊर्जा का S.I मात्रक: जूल (J)
दाब = बल / क्षेत्रफल
दाब का S.I मात्रक: न्यूटन प्रति वर्ग मीटर (N/m²)
न्यूटन प्रति वर्ग मीटर (N/m²) को पास्कल कहते हैं।
1 Pa (पास्कल) = 1 N/m²
गैसीय दाब को मापने के लिए एक मात्रक एटमॉस्फेयर (atm) है।
वायुमंडल में वायु का दाब वायुमंडलीय दाब कहलाता है।
समुद्र की सतह पर वायुमंडलीय दाब का एटमॉस्फेयर होता है जिसे सामान्य दाब कहते हैं।
1 atm = 1.013 × 10⁵ Pa
ताप का S.I मात्रक: केल्विन (K) होता है।
ताप का एक मात्रक: डिग्री सेल्सियस (°C) भी होता है, जिसे 0°C से सूचित किया जाता है।
0°C = 273.15K या 273K लगभग
बर्फ का गलनांक: 0°C = 273.15K = 273K (लगभग)
जल का क्वथनांक: 100°C = 373.15K = 373K (लगभग)
ऊष्मा भी एक प्रकार की ऊर्जा है अतः ऊष्मा का S.I मात्रक भी जूल (J) होता है।
ऊष्मा या ऊर्जा का एक मात्रक कैलोरी (cal) भी होता है और एक और मात्रक किलोकैलोरी (kcal) है।
एक किलो कैलोरी (kcal) = 1000 cal
एक कैलोरी (cal) = 4.186 J = 4.2 J (लगभग)
एक किलो कैलोरी (kcal) = 4186 J = 4200 J (लगभग)